- 44 Posts
- 644 Comments
एक नए उल्लास से
चलो जलाएं हम दिये जगमगाते पावन सुन्दर …
न रहे अंधेरा घर में – न रहे अंधेरा मन में
आओ मनाएं हम ऐसी रौशनी से भरी दीपावली .
अनाथ बचपन कहीं दिख जाए अगर
लिए छोटे छोटे हाथ देखता राह भविष्य की –
भर दें उसके जीवन में हम शिक्षा और उम्मीद की किरण
आओ मनाएं हम ऐसी रौशनी से भरी दीपावली .
फ़ैली हो जो हमारे आसपास
गन्दगी और प्रदूषण की बीमारी
तो बढ़ा कर हाथ लग जाएँ मिटाने में उसे
आओ मनाएं हम ऐसी रौशनी से भरी दीपावली .
अंध विश्वास और अज्ञान
लूटता हो जब जीवन का आनंद
भर दें मुक्त विचारों से वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को
आओ मनाएं हम ऐसी रौशनी से भरी दीपावली .
हमारे अपने बुजुर्ग
अगर सोचते हों कि अब क्या रहा करने को जीवन में (?)
तब उनसे मांगें उनके अनुभवों से भरा प्रेमपूर्ण हृदय – देकर उन्हें सम्मान
आओ मनाएं हम ऐसी रौशनी से भरी दीपावली .
बेटियाँ आगे बढ़ें
मिले सुरक्षा और सामान अवसर नारी को
फैला दें खुशियाँ उनके मन में
आओ मनाएं हम ऐसी रौशनी से भरी दीपावली .
जो रह गए हमारे आसपास जिन्दगी की दौड़ में पीछे
बनें हम उनके साथी – बढ़ाकर हाथ सहयोग का
रचना करें समरस समाज की –
आओ मनाएं हम ऐसी रौशनी से भरी दीपावली .
Read Comments