Menu
blogid : 3672 postid : 137

वह

लोकतंत्र
लोकतंत्र
  • 44 Posts
  • 644 Comments

वह आज चुप बैठी रही
सुबह से – जब उसने दूध गर्म करने को चढाया |

 

दूध गर्म हुआ, उफान आया, और फ़ैल गया
वह न उठी |

 

छोटा बच्चा उसके पास आया – वह भूखा था
वह न उठी |

 

पति ने खाना माँगा
वह खड़ा रहा कुछ देर, और फिर चला गया |

 

बच्चा भूख से कुछ देर रोया, और फिर सो गया
सूरज धीरे-धीरे आसमान में चढ़ा और ढल गया |

 

पर वह यूं ही बैठी रही – चुपचाप
वह सोचती रही न जाने क्या – कहीं मानो उलझ गयी !

 

घर भी चुप है
दीवारें सहमी सी हैं |

 

शाम हो गयी है
बच्चा जग गया है और माँ के पास बैठा है |

 

पति लौट आया है
वह भी पास ही बैठा है |

 

सब इंतज़ार में हैं
की फिर बहने लगे प्यार का वह दरिया |

 

सब इंतज़ार में हैं
कि पिघल जाए वह ठहराव; और मिले मीठा अहसास सबको जिन्दगी का |

 

कि वह उठ जाए और चूल्हा फिर जले
फिर घर बोल उठे |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to Piyush Pant, HaldwaniCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh